ब्रेकिंग-न्यूज़

फील्ड स्तर की चुनौतियों पर मंथन, रिक्त पद भरने का आश्वासन

तहसील कल्याण अधिकारी संघ की अतिरिक्त मुख्य सचिव से अहम बैठक

No Slide Found In Slider.

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग), हिमाचल प्रदेश श्री श्याम भगत नेगी की अध्यक्षता में तहसील कल्याण अधिकारी संघ के साथ एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय योजनाएँ, विभागीय कार्यप्रणाली तथा फिल्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में तहसील कल्याण अधिकारियों ने बताया कि फिल्ड कार्यों की बढ़ती जिम्मेदारियों के बावजूद स्टाफ की भारी कमी के कारण योजनाओं के क्रियान्वयन में अत्यधिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। अधिकारियों ने विभाग के सुचारू संचालन हेतु समयबद्ध समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

वर्तमान में विभिन्न तहसीलों में पदों की रिक्ति के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।

तहसील स्तर पर चल रही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधाएँ, उचित फर्नीचर तथा अन्य आधुनिक साधनों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में लाभार्थियों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है, अतः विभागीय वाहन उपलब्ध कराने या उपयुक्त परिवहन भत्ता प्रदान करने की आवश्यकता है।

तहसील कल्याण अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पदोन्नति के अवसर अत्यंत सीमित हैं, जिससे उत्साह एवं मनोबल प्रभावित होता है। कैडर स्ट्रक्चर में आवश्यक संशोधन का आग्रह किया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि विभाग इन विषयों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुधार किए जाएंगे। निदेशक अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण श्री सुमित खिमटा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अवर सचिव डॉ. गोपाल कृष्ण, तहसील कल्याण अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री सुरिंदर बिमटा, संघ के महासचिव नितीश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार श्रीमती चंचल, श्री जगदीश, कमलकांत, करण पाठक, विपुल, गोविंद, सुभाष बैठक में उपस्थित थे

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close