विविधशिक्षा

सत्र 2026-27 से पहले फ्री टेक्स्ट बुक्स पर शिक्षा विभाग का टाइम-बाउंड आदेश

No Slide Found In Slider.

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पहले प्रदेश में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के लिए भेजे गए फ्री टेक्स्ट बुक (FTB) ई-इंडेंट का ब्लॉक स्तर पर अनिवार्य सत्यापन किया जाए।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आदेश में कहा गया है कि कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थियों को सत्र शुरू होते ही किताबें उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों द्वारा भेजी गई मांग को निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि मांग में किसी प्रकार की त्रुटि या अंतर पाया जाए तो 17 फरवरी 2026 से पहले हेल्पलाइन या ई-मेल के माध्यम से सूचित करें।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर स्वयं संशोधन न किया जाए। सभी संशोधन केवल निदेशालय की अनुमति से ही मान्य होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और वितरण में देरी की संभावना कम होगी। शिक्षा विभाग का दावा है कि समय पर सत्यापन और समन्वय से विद्यार्थियों को नए सत्र की शुरुआत में ही पाठ्यपुस्तकें मिल सकेंगी, जिससे पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close