विविधविशेष

नूरपुर की बेटी बनी आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन, क्षेत्र में खुशी की लहर

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

गर्व का विषय है कि गांव सदवाँ, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा निवासी शिवांगी शर्मा, पुत्री श्री शशी पाल एवं श्रीमती शशि किरण, का चयन आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में कैप्टन के पद पर हुआ है। चयन के उपरांत उन्हें 167 मिलिट्री हॉस्पिटल, पठानकोट में नियुक्ति प्रदान की गई है।
शिवांगी शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा नूरपुर पब्लिक स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने जमा दो की शिक्षा डीएवी स्कूल, बागनी से प्राप्त की। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), चंबा से हासिल की।
उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शिवांगी शर्मा की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे देशसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगी।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close