शिक्षा

CBSE Pattern in Himachal : राजकीय अध्यापक संघ की बैठक: CBSE स्कूलों से प्रभावित होगी क्लस्टर प्रणाली

पुनर्गठन की मांग

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

आज 8-2-2026 को हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बैठक राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुलरवाला (बद्दी), जिला सोलन में राज्य प्रधान नरोत्तम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

No Slide Found In Slider.

बैठक में सर्वप्रथम जिला सोलन के वरिष्ठ उपप्रधान श्यामलाल धीमान की धर्मपत्नी रानी धीमान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की गईं।

इसके उपरांत बैठक में संघ ने राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित सीबीएसई पैटर्न की सराहना की तथा सरकार से मांग की कि प्राथमिक स्कूलों में सीबीएसई की तर्ज पर कक्षा-वार अध्यापकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बुनियादी शिक्षा के ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा सके।

No Slide Found In Slider.

संघ ने यह भी मांग की कि जो शिक्षण संस्थान सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत आएंगे, वहां की क्लस्टर प्रणाली प्रभावित होगी, जिसका सीधा असर संगम पाठशालाओं—जिनमें प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च पाठशालाएं शामिल हैं—के सुचारू संचालन पर पड़ेगा। ऐसे में क्लस्टर व्यवस्था का पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है।

बैठक में भूतपूर्व राज्य प्रधान प्यारु राम संख्यान, भूतपूर्व सदस्य ऑल इंडिया टीचर फेडरेशन यशपाल रनोट, पूर्व राज्य महासचिव अजय शर्मा, चीफ पैटर्न नरेश महाजन एवं कैलाश ठाकुर, राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, पूर्व चेयरमैन स्टीयरिंग कमेटी मनसा राम, जिला सोलन प्रधान गुरमेल चौधरी, जिला कांगड़ा प्रधान नरेश धीमान, जिला मंडी प्रधान अश्विनी गुलरिया, जिला महासचिव सोलन अमर सिंह रनोट सहित कुल 25 सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के अंत में स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य उपमा शर्मा तथा डीपीई धनीराम का बैठक के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close