
केंद्र सरकार से रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट दिलवाऐ सभी हिमाचली सांसद- डॉक्टर दिनेश हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मीडिया को-ओरडीनेटर डॉक्टर दिनेश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मन्त्री श्री अनुराग ठाकुर के बयान कि मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रिफॉर्म लेकर दिल्ली पहुंचे भाजपा के हिमाचली सांसद उनके साथ वित्त मंत्रालय चलेंगे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसे समय मे उनका यह बयान केवल हिमाचल के लोगो का ध्यान भटकाने के लिए ही है और अगर वह सचमुच प्रदेश की जनता की फिक्र करते है तो केंद्र सरकार के वित मन्त्री द्वारा प्रस्तुत बजट मे हिमाचल की पूर्णतः अनदेखी के कारण जो वित्तीय आपातकालीन स्थिति बनी है उसमे प्रदेश सरकार को सहयोग दे और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट जो कि 10 हजार करोड रूपए वार्षिक मिलनी चाहिए थी पहले उसे बहाल करवाए जिसे केंद्र सरकार ने केवल इसलिए समाप्त किया समाप्त किया कि हिमाचल मे कांग्रेस की सरकार है जिसे आर्थिक तौर पर अस्थिर किया जाए पर केन्द्र सरकार भूल रही है कि विगत तीन वर्षों से प्राकृतिक आपदा झेल रहे इस प्रदेश ने केंद्र की सहायता के बिना ही अपने बजट से ही आपदा प्रभावित लोगो को सम्भाला और संवारा है जबकि दो वर्ष पूर्व आपदा के समय केन्द्रीय टीम द्वारा 9300 करोड रूपए का नुकसान आंकलन और गत वर्ष की प्रदेश आपदा मे प्रधान मन्त्री ने स्वय हिमाचल पहुंच कर 15 सौ करोड रूपए तुरंत आपदा राशि देने की घोषणा जो अभी तक लम्बित है, केंद्र सरकार के ऐसे गैर जिम्मेदाराना कदमों से अब हिमाचल की जनता का अपमान व तिरस्कार भी हो रहा है जिन्होने अपनी सूझबूझ से गत लोक सभा चुनावों मे चार की चारों सीटे भाजपा को इस उम्मीद से दी थी कि केन्द्र मे गठित भाजपा सरकार व यह चारो सांसद हिमाचल के हित सुरक्षित रखेगे जिसमे अभी तक वे नाकाम है और अभी भी समय है यह चारो सांसद अपनी गलती मे सुधार कर वित मन्त्री व प्रधान मन्त्री से मुलाकात कर रेवन्यू डेफिसिट ग्रांट के अतिरिक्त लम्बित आपदा राहत राशि तुरंत दिलवाऐ अन्यथा हिमाचल की जनता बहुत समझदार है जिन्होंने अपने विवेक से प्रदेश मे कांग्रेस सरकार को चुना है कि आगे क्या करना है । उन्होने जोर देकर कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्य मन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू के कुशल नेतृत्व मे इस झटके से भी बड़ी ज़ल्दी सम्भल जाऐगी लेकर प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नही करेगी ।


