शिक्षा

रझाणा के छात्रों को ब्यूटी एंड वेलनेस में तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

रझाणा के छात्रों को ब्यूटी एंड वेलनेस में तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण

ashb advt_page-0001

रझाणा के छात्रों को ब्यूटी एंड वेलनेस में तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण

शिमला के रझाणा स्थित विद्यालय में ब्यूटी एंड वैलनेस के तहत विद्यार्थियों को तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में स्कूल के दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार के प्रति जागरूक करना रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रणधीर सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल का होना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीन दिन चले इस प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से यह सिखाया गया कि ब्यूटी एंड वैलनेस क्षेत्र में किस प्रकार कार्य किया जाता है। साथ ही NSAF समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को गेस्ट लेक्चर भी करवाए गए।

No Slide Found In Slider.

इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छात्रों संदीपा, जसप्रीत, जानवी, पल्लवी, शालिनी और सोनू ने बताया कि उन्हें ब्यूटी एंड वैलनेस विषय के अंतर्गत सौंदर्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिली।

ब्यूटी एंड वैलनेस की अध्यापिका अनिता बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए सोलन स्थित यूनिसेक्स सैलून, मॉल रोड, मुरारी मार्केट, ओल्ड बस स्टॉप के पास ले जाया गया। वहां विद्यार्थियों को ब्राइडल मेकअप, प्रोफेशनल हेयर स्टाइल और हेयर स्पा का प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के स्कूलों में शुरू किए गए वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत छात्रों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार से जुड़ सकें और अपने करियर को लेकर प्रेरित हो सकें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close