ब्रेकिंग-न्यूज़

IGMC में डॉक्टर–मरीज विवाद सुलझा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से मांगी माफी

No Slide Found In Slider.

 

शिमला:
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच हुआ विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगते हुए विवाद को समाप्त करने पर सहमति जताई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज इस प्रकरण को लेकर दोनों पक्ष सचिवालय में मौजूद रहे, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बातचीत हुई। बैठक के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरे मामले पर चर्चा की गई, जिसके बाद आपसी समझौते से विवाद का निपटारा कर लिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

प्रशासन की ओर से शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, IGMC प्रबंधन ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज के साथ-साथ चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद अस्पताल में कार्य व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

यह घटनाक्रम स्वास्थ्य सेवाओं में आपसी संवाद और संयम की अहमियत को रेखांकित करता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close