विविध

ग्राम पंचायत स्तर पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र एवं जन संवाद आयोजित किए जाएंगे

No Slide Found In Slider.

 

ग्राम पंचायत मशोबरा के अंतर्गत गठित चिट्टा निषेध एवं नशा निवारण समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक समाज को नशे जैसी घातक बुराई से मुक्त करने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास रही। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मशोबरा, डॉ. अनीता गुप्ता ने की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इस अवसर पर डॉ. अनीता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण न किया जाए तो यह पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बैठक में आशा कार्यकर्ता मोनिका, कुमारी दीपिका ग्राम पंचायत सचिव, अश्विनी ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता, कुलदीप पटवारी व पुलिस विभाग के दो कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक कलंक बताया तथा जन-जागरूकता, निरंतर संवाद और सामूहिक सहभागिता को नशा निवारण का प्रभावी माध्यम बताया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत स्तर पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सत्र एवं जन संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक यह संदेश पहुँचे कि नशा नहीं, जीवन चुनें; अंधकार नहीं, उजाला अपनाएँ। यह बैठक नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत और सराहनीय पहल सिद्ध हुई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close