विविध

स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश की बैठक, महत्वपूर्ण फैसले

No Slide Found In Slider.

शिमला, 09 दिसंबर 2025।
स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन हिमाचल प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आज वाइब्रेशन हॉल, रिपन अस्पताल के निकट, ओल्ड बस स्टैंड शिमला में पूर्व प्रधान कृष्ण चंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

बैठक में मुख्य सलाहकार यशवंत ठाकुर, प्रधान प्रीत महिंद्र, अध्यक्ष जीवन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चौहान, महासचिव दिपेंदर कुमार, संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान नवीन ठाकुर, उप प्रधान सुनील दिवांटा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र, प्रवक्ता प्रकाश चंद, क़ानूनी सलाहकार विक्रांत ठाकुरअभिषेक ठाकुर, मंडी मंडल प्रधान रवि कुमार, शिमला मंडल प्रधान राजेंद्र नेगी, हमीरपुर मंडल प्रधान अरविंद कुमार, सह सचिव ओम प्रकाशअंजीव कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सह संगठन मंत्री प्यारे लाल, मीडिया प्रभारी ललित राजपूत, प्रेस सचिव जितेंद्र कुमार तथा विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

महत्वपूर्ण निर्णय

यूनियन ने बताया कि कंडक्टर यूनियन हाईकोर्ट में केस जीत चुकी है। अब इस निर्णय को शीघ्र लागू करवाने के लिए प्रबंध निदेशक से मुलाकात की जाएगी।
इसके साथ ही हर माह समय पर वेतन जारी करने को लेकर प्रबंध निदेशक को मांग पत्र सौंपने का फैसला लिया गया।

वेतन विसंगति पर कार्रवाई की तैयारी

यूनियन ने निर्णय लिया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिचालकों के वेतन में विसंगति उत्पन्न की, उनके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
यूनियन ने प्रबंध निदेशक से यह भी अपील की कि एरियर की भरपाई उन्हीं व्यक्तियों से करवाई जाए जिन्होंने यह विसंगति पैदा की थी, और उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close