स्वास्थ्य

मशोबरा ब्लॉक चमका—तीन संस्थानों को मिला पहला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन

ब्लॉक मशोबरा के अनेक स्वास्थ्य संस्थानों को पहली बार मिला राष्ट्रीय NQAS प्रमाणन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

ब्लॉक मशोबरा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है, जहाँ एएएम/एचएससी चानोग, एएएम/एचएससी सलाना तथा एएएम/एचएससी शक्राह — इन तीन स्वास्थ्य संस्थानों को पहली बार राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि इन केंद्रों में लगातार एक वर्ष तक किए गए समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

ashb advt_page-0001

इसके अतिरिक्त, राज्य स्तरीय NQAS प्रमाणन भी सफलतापूर्वक PHC नालदेहरा, PHC घरनहट्टी, AAM/HSC बदहेरी तथा AAM/HSC भदेच द्वारा प्राप्त किया गया है, जो ब्लॉक मशोबरा के गुणवत्ता सुधार प्रयासों को और मजबूत बनाता है।

इस उपलब्धि में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) शिमला के मजबूत नेतृत्व तथा जिला गुणवत्ता टीम के निरंतर मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने गुणवत्ता प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने में विशेष योगदान दिया।

No Slide Found In Slider.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला NQAS प्रमाणन उन संस्थानों को दिया जाता है जो सेवा गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, दस्तावेज़ीकरण और समुदाय-उन्मुख देखभाल में उत्कृष्ट मानकों का पालन करते हैं। अनेक संस्थानों का एक साथ प्रमाणित होना ब्लॉक मशोबरा के लिए अत्यंत उल्लेखनीय सफलता है।

यह उपलब्धि मेडिकल ऑफिसर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं, ब्लॉक क्वालिटी टीम, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने अवसंरचना सुधार, सेवा प्रबंधन और गुणवत्ता प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक मशोबरा, जिला स्वास्थ्य प्रशासन, NHM/स्वास्थ्य विभाग और जिला गुणवत्ता टीम के निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता है तथा गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और लोगों के अनुकूल स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close