विविध

एपीजी शिमला विश्वविद्यालय ने यूनिटी रन 2025 में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

No Slide Found In Slider.

 

शिमला, 5 नवंबर:
एकता और उत्साह के रंग में रंगे माहौल में एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने द रिज ग्राउंड, शिमला में आयोजित यूनिटी रन 2025 में भाग लिया। यह आयोजन भगवान श्री सत्य साई बाबा की दिव्य विरासत के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इस दौड़ का उद्देश्य प्यार, शांति और एकता का संदेश फैलाना था, जो भगवान श्री सत्य साई बाबा की शिक्षाओं — “Love All, Serve All” (सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो) और “One World, One Family” (एक विश्व, एक परिवार) — से प्रेरित था। विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने अन्य संस्थानों और नागरिकों के साथ दौड़ लगाकर एकता और सौहार्द का परिचय दिया।
विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रो-चांसलर डॉ. रमेश चौहान, डीन फैकल्टी डॉ. अश्वनी शर्मा, और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. नीलं रत्तन ने किया। उन्होंने छात्रों को करुणा, सेवा और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का समन्वयन कंप्यूटर साइंस विभाग के संकाय सदस्य अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे समाजिक सहभागिता और राष्ट्रीय एकता के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता झलकी।
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के संपूर्ण परिवार ने यूनिटी रन 2025 में भाग लेने पर गर्व व्यक्त किया और भविष्य में भी सर्वभौमिक भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close