विविध

लाहौल-स्पीति जिला के काजा में हवाई मार्ग से भेजी 40 ईवीएम व वीवीपैट मशीनें

No Slide Found In Slider.

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश, सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा तथा फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्रों तक ईवीएम मशीनें पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

उन्होंने बताया कि मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत लाहौल-स्पीति जिला के काजा क्षेत्र के लिए 40 ईवीएम और वीवीपैट मशीनें कमिशनिंग के उपरांत आज कड़ी सुरक्षा के बीच हेलीकाॅप्टर के माध्यम से भेजी गईं। मंडी लोक सभा उप-निर्वाचन के दौरान इन ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का उपयोग काजा क्षेत्र में स्थापित 29 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 

उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लाहौल-स्पीति जिला के टाशीगंग में समुद्र तल से सर्वाधिक 15,256 फीट की ऊंचाई पर मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 8,500 फीट की ऊंचाई पर अढैल मतदान केंद्र स्थित है। सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र में 6,204 फीट की ऊंचाई पर पम्बड मतदान केंद्र तथा जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अगाहर मतदान केंद्र समुद्र तल से 2,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। समुद्र तल से अधिकतम ऊंचाई पर स्थित इन मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close