विविध

एसजेवीएन ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा दिया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला: 30.10.2026

No Slide Found In Slider.

एसजेवीएन ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विद्युत मंत्रालयऔर प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत अपनी सभीपरियोजनाओं और कार्यालयों में सफलतापूर्वक कई पहल की हैं, जो स्वच्छ कार्यस्थलों, बेहतर प्रशासनिक दक्षता और सततसंसाधन प्रबंधन की दिशा में भारत सरकार के प्रयास के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन पहलों के माध्यम सेएसजेवीएन ने स्वच्छ कार्यस्थलों, बेहतर प्रशासनिक दक्षता तथा संसाधनों के सतत प्रबंधन की दिशा में भारत सरकार के प्रयासोंके प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।

अभियान के अंतर्गत, एसजेवीएन ने निगम मुख्यालय (7,500 किलोग्राम) तथा नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन(एनजेएचपीएस) से (5,820 किलोग्राम सहित) कुल 13.32 टन प्रयुक्त बैटरियों का व्यवस्थित निपटान किया, जिसका कुलमूल्य 16,11,453/- रुपए है। इसके अतिरिक्त, 800 किलोग्राम टायर सहित लगभग 25 टन ई–कचरे एवं अनुपयोगी सामग्रियोंके पहचान को चिन्हित किया गया, जिससे स्थान के बेहतर उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान मिलेगा।

No Slide Found In Slider.

इन पर्यावरणीय पहलों के साथ, एसजेवीएन ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं में लगभग 585 किलोग्राम कुल वजन वाली लगभग322 लंबित फाइलों एवं दस्तावेजों के निपटान, नियमों एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा लंबित जन शिकायतों एवं अपीलोंका निर्धारित समय–सीमा में निवारण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए। इन प्रशासनिक उपायों को और प्रभावीबनाने के लिए, एसजेवीएन के चिह्नित 14 प्रतिष्ठानों में विशेष स्वच्छता एवं साफ–सफाई अभियान भी चलाए गए।

स्वच्छता, अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन तथा अपशिष्ट के सतत निपटान को अपनी संस्थागत कार्यप्रणाली का अभिन्न अंगबनाते हुए, एसजेवीएन दक्षता, जवाबदेही एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता पर आधारित कार्य संस्कृति को निरंतरबढ़ावा दे रहा है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close