पर्यावरण

खगोलीय नजारा: सितंबर में दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में होगा दर्शन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

आने वाले 7 और 8 सितंबर 2025 की रात आकाश प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाली है। इस रात पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसे भारत के हर हिस्से से साफ-साफ देखा जा सकेगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, खगोल विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रहण 7 सितंबर की देर रात 11:57 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 12:23 बजे समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में रहेगा।

 क्या खास रहेगा इस ग्रहण में:

  • ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 30 मिनट रहेगी।

  • पूर्ण ग्रहण की अवधि 1 घंटा 23 मिनट होगी।

    No Slide Found In Slider.
  • यह नजारा न सिर्फ भारत बल्कि एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और प्रशांत महासागर क्षेत्र से भी देखा जा सकेगा।

 आखिरी बार कब दिखा था पूर्ण चंद्र ग्रहण?
भारत में पिछला पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को दिखाई दिया था। अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को होगा।

 वैज्ञानिक जानकारी:
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और सूर्य की रोशनी पूरी तरह चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती। इस स्थिति में चंद्रमा लालिमा लिए दिखाई देता है, जिसे “ब्लड मून” भी कहते हैं।

 खगोल प्रेमियों और आम लोगों के लिए यह रात किसी उत्सव से कम नहीं होगी। आसमान में चंद्रमा का यह बदलता स्वरूप देखने लायक होगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close