विविध

ठियोग के वीर रोहित शर्मा ने उत्तरकाशी की चोटियों पर लहराया तिरंगा, बढ़ाया हिमाचल का मान

No Slide Found In Slider.

शिमला ज़िला के ठियोग उपमंडल के रोहित शर्मा ने अपने साहसिक कारनामों से एक बार फिर प्रदेश और देश का नाम ऊँचा किया है। भारतीय सेना में 2014 से क्लेरिकल पद पर सेवाएं दे रहे रोहित इन दिनों आगरा में तैनात हैं, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ एक सैनिक तक सीमित नहीं है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

रोहित रोमांचक गतिविधियों के सच्चे दीवाने हैं। साइक्लिंग हो या मैराथन, फोटोग्राफी हो या स्कूबा डाइविंग—हर क्षेत्र में वे अपना हुनर दिखा चुके हैं। 2019 में उन्होंने विमान से छलांग लगाकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया था।

हाल ही में उत्तरकाशी की ऊँची चोटियों पर माउंटेनियरिंग अभियान पूरा कर रोहित ने वहाँ भारतीय तिरंगा फहराया। यह क्षण न केवल उनके लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे हिमाचल और विशेषकर थियोग के लिए सम्मान की बात है।

रोहित शर्मा की लगन और जज़्बा आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close