सेंट थॉमस स्कूल शिमला में हुए अंतर सदन वाद-विवाद व समूह गान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, चिनार और शिपकिला सदन ने मारी बाजी

शिमला के सेंट थॉमस स्कूल में दिनांक 24 जुलाई को अंतर सदन वाद-विवाद व 26 जुलाई को अंतर सदन अ समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चर्कवर्ती ने की। कार्य्रकम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गयी वहीं विद्यालय की उप- प्रधानाचार्या श्रीमती शैरन नंदा ने उपस्थित निर्णायकगणों व उपस्तिथ छात्रों का स्वागत किया।

इस अंतर सदन वाद-विवाद कार्यक्रम में स्कूल के चारों सदनों कस्तूरी, तोषकि ,चिनार या शिपकिला सदन के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें चिनार सदन समग्र रूप से प्रथम रहा, वहीं बेस्ट स्पीकर में चिनार सदन की आस्था व दीया ने बाजी मारी तो वहीँ शिपकिला सदन की ईशा, कस्तूरी सदन से दिशा और तोषकि सदन से रिधि बेस्ट स्पीकर चुनी गई।
दूसरी ओर 26 जुलाई को अंतर सदन समूह गान कार्यक्रम में भी विद्यालय के चारो सदनों के 9 से कक्षा 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया। विभिन्न सदनों ने अपने-अपने समूह गान से सबका मन मोह लिया। इस अंतर सदन समूह गान प्रतियोगिता में शिपकिला सदन ने बाजी मारी तो वहीं तोषकि सदन दूसरे स्थान पर रहा, इसके अलावा चिनार सदन तीसरा और कस्तूरी सदन चौथे स्थान पर रहा।
प्रधानाचार्या श्रीमती विधुप्रिया चर्कवर्ती ने विद्यार्थियों विद्यार्थियों के अथक प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें आगामी गतिविधियों में अधिक दृढ़ता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं, भविष्य में भी आयोजित की जाएगी।
.



