विशेषशिक्षा

बड़ी खबर: धोखा: नहीं बना राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारियों के लिए ड्राफ्ट

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

   राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने सरकार के द्वारा स्थाई निति वनाने के लिए बनाई पांच सदसीय कमेटी पर 3 माह के अंदर वायदेनुसार ड्राफ्ट नहीं बना पाने का लगाया आरोप लगाया है।  

ashb advt_page-0001

            यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेशा अध्यक्ष अमीं चंद शर्मा व् महासचिव गुलशन कुमार ने एक साँझा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए वताया की हिमाचल प्रदेश सरकार के माननीय स्वास्थ्यमंत्री  राजीव सह्ज़ल व् स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में 3 फरबरी 2022 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में एन एच एम् संघ व् सरकार के मध्य एक वार्ता एन एच एम् कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के दोरान हुई थी जिसमें  स्वास्थ्य मंत्री  व् स्वास्थ्य सचिव ने एन एच एम् के कर्मचारियों के लिए स्थाई निति का ड्राफ्ट तयार करने के लिए मिशन निदेशक की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था और एन एच एम् के कर्मचारियों को यह आश्वस्त किया गया था की जब तक रेगुलर नहीं तब तक रेगुलर पे स्केल देने का वायदा किया था और 3 माह के अंतर्गत यह कमेटी हिमाचल प्रदेश सरकार को हिमाचल प्रदेश के वेस्ट मोडल सर्व शिक्षा अभियान के ऊपर एक एन एच एम् के कर्मचारियों को स्थाई निति वनाने के लिए ड्राफ्ट तयार कर सरकार को भेजेगी ताकि सरकार इन कर्मचारियों का स्थाईकर्ण कर सके  

No Slide Found In Slider.

  परन्तु एन एच एम् संघ के पदाधिकारियों ने वताया की 8 फरबरी 2022 को कमेटी की नोटिफिकेशन की गई थी परन्तु अभी तक कमेटी किसी भी प्रपोजल अंतिम प्रारूप नहीं दे पाई है इससे यह तय है की जो प्रपोजल 3 माह के अंदर सरकार को भेजना था वह अब इस कमेटी के प्रपोजल नहीं वना पाने से कर्मचारियों में खासी निराशा व्याप्त है 

       उन्होंने कहा की 3 माह में कमेटी की मात्र 2 ही वैठक अब तक हो पाई हैं पहली वैठक 21 मार्च को और दूसरी वैठक 26 अप्रैल को हुई उन्होंने सरकार से मांग की की कमेटी से इसके ऊपर सरकार जल्द से जल्द स्टेट्स रिपोर्ट ली जाए और कमेटी को जल्द से जल्द प्रपोजल को अंतिम रूप देने के आदेश दिए जायें अन्यथा कर्मचारियों को दोबारा संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पढ़ सकता है 

1) 05.01.2022 को हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य समिति (नॅशनल हेल्थ मिशन ) अनुबंध कर्मचारी संघ द्वारा दिया गया था 25 जनबरी तक स्थाई निति बनाने को लेकर अल्टीमेटम 

2) 25 जनबरी को कोई भी घोषणा नहीं होने के उपरांत 26 जनबरी से लगाये थे काले रिबन 

3) 2 फरबरी को हुई थी एक दिवसीय सांकेतिक “काम छोड़ो पेन डाउन” और शाम तक कोई भी सकारात्मक निर्णय न आने के वाद लिया था अनिश्चितकालीन काम छोड़ो अभियान का निर्णय और 3 फरबरी शाम को हुई थी वार्ता 

4) हिमाचल प्रदेश में विभिन कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन पदों पर 1997 से नियुक्त हैं कई कर्मचारी जिनकी संख्या अब लगभग 1700 हो चुकी है   

ये  जो जरूरी कागजात विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान से पत्राचार के माध्यम से मंगवाए थे वो भी NHM ऑफिस आ गए थे और संगठन ने अपने स्तर भी इन जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करके एनएचएम के ऑफिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु सौंप दिए थे

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close