स्वास्थ्य

स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सक समुदाय से नियुक्त करने पर आभार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ की वार्ता डॉ राजेश राणा अध्यक्ष हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। इस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अनुपम बधन और डॉ सौरभ शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ करण छीब, महासचिव डॉक्टर विकास ठाकुर, संयुक्त सचिव डॉ जितेंद्र रुड़की, डॉ सुनीश चौहान और डॉ मोहित डोगरा, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉ विजय राय प्रैस सचिव, बिलासपुर इकाई से डॉ प्रदीप कुमार, चंबा इकाई से डॉ करण हितेषी, हमीरपुर इकाई से डॉ सुरिंदर डोगरा डॉ वेंकटेश रनौत और डॉ रिषभ, कांगड़ा इकाई से डॉ अंकुश बड़ियाला, लाहौल स्पीति से डॉ धीरज बंसल, मंडी ईकाई से डॉ नवीन परमार, शिमला इकाई से डॉ दीपक कैंथला और डॉ योगराज वर्मा, सिरमौर इकाई से डॉ पीयूष तिवारी, उना इकाई से डॉ चेतन मोदगिल मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
No Slide Found In Slider.

संघ ने एकमत से  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू  स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल  का स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सक समुदाय से नियुक्त करने पर हार्दिक धन्यवाद किया। संघ डॉ गोपाल बेरी को प्रदेश के नए स्वस्थ निदेशक का कार्यभार प्राप्त करने के लिए भी हार्दिक शुभकामनाएं देता है। हिमाचल चिकित्सा अधिकार संघ हमेशा ही प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के उपलब्ध करवाने के लिये दिन रात समर्पित है। प्रदेश में प्रतिकूल मौसम और दुर्गम क्षेत्रों में बेहतरीन स्वास्थ सेवाएं प्रदान किए जाने के लिए हिमाचल देश भर में माना जाता है। इस नियुक्ति से हिमाचल के चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा है और संघ पुनः सरकार का धन्यवाद करता है। संघ आदर्श स्वास्थ संस्थानों को सुदृढ़ करने और 200 नए चिकित्सकों की होने वाली नियुक्तियों के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवम् सरकार का हार्दिक धन्यवाद करता है। चिकित्सकों को पीजी करते समय 100% वेतन प्रदान करने के लिए भी सरकार का आभारी है।

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों, रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशनों के सभी सदस्य और पदाधिकारियों, मेडिकल कॉलेज के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा प्रदेश की सभी पैरामेडिकल एसोसिएशंस का भी धन्यवाद करता है जिन्होंने संघ का मनोबल बढ़ाया और संकट के समय में साथ प्रदान किया। आज प्रदेश त्रासदी से जूझ रहा है और चिकित्सक समुदाय दिन रात प्रदेश की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतरीन प्रयास कर रहे हैं।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close