शिक्षा

एचपीयू में इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च को बढ़ावा, प्रो. महावीर सिंह ने रखी रूपरेखा

एचपीयू कुलपति ने शोध को बढ़ावा देने पर दिया ज़ोर, युवाओं से की व्यक्तिगत व साझा परियोजनाएँ तैयार करने की अपील

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने आज विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के सह आचार्य एवं सहायक प्रोफेसरों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने कहा कि युवा संकाय सदस्स अपने-अपने विषयों में व्यक्तिगत शोध परियोजनाएँ एवं प्रस्ताव तैयार करें और साथ ही अंतर विषयक (interdisciplinary) अनुसंधान में सहयोग करें, इससे उन्नत शोध की संभावनाएँ बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

कुलपति ने विशेष रूप से ग्रीन एनर्जी एवं नैनो टेक्‌नोलॉजी, आपदा प्रबंधन, एवं साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बड़े सहकारी शोध प्रोजेक्ट तैयार करने पर ज़ोर दिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आर एंड डी (R&D) का भविष्य उनके उत्साह और समर्पण पर निर्भर करता है। युवा शोधकर्ताओं के संयुक्त प्रयास विश्वविद्यालय में शोध के भविष्य को आकार देंगे। उन्होंने उन्हें गुणवत्तापूर्ण शोध पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सभी शिक्षकों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के सहयोग से शोध परियोजनाएँ तैयार करनी चाहिए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्वेषण एवं विकास निदेशक प्रो नैनजीत सिंह नेगी की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‌नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्डीज़, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीगल स्टडीज़, फैकल्टी ऑफ़ सोशल साइंसेज़ और फैकल्ट्री ऑफ साइंसेज़ के सहायक प्रोफेसरों के साथ विशेष बैठक भी आयोजित की गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close