पर्यावरण

ख़ास खबर: हिमाचल प्रदेश के 15000 स्कूलों में हुआ पौधारोपण

आज से शुरू हुआ एक पेड़ मां के नाम 2.0 का शुभारंभ*

No Slide Found In Slider.

 

*इस अभियान के तहत हिमाचल में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य , प्रत्येक स्कूल लगाएगा 70 पौधे*

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

*30 सितंबर चलगा एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान*

*शिमला*

केंद्र सरकार के निर्देशो के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देश भर में ” एक पेड़ मां के नाम 2.0 ” की शुरुआत हो गयी है। इस अभियान के तहत देशभर में पौधारोपण किया का रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी इस कार्यक्रम के तहत, राज्य के करीब 15000 स्कूलों में पौधारोपण किया गया। इनमें सरकारी, निजी, जवाहर नवोदय और एकलव्य स्कूल शामिल हैं। प्रदेश में यह कार्यक्रम शिक्षा विभाग के अंर्तगत समग्र शिक्षा के तहत चलाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ( आईएफएस) के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश में 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है, इसके लिए प्रदेश में प्रति स्कूल 70 पौधे लगाए जाएंगे हैं। यह कार्यक्रम आगामी तीन महीनों तक चलेगा। 30 सितंबर तक प्रदेश भर में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा मंत्रालय के अलावा अन्य विभागों जैसे वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज संस्थान, शहरी स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

कार्यक्रम अधिकारी नंदनी कंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आज प्रदेश के लगभग सभी स्कूलों में पौधारोपण किया गया और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत निदेशक समग्र के मार्गदर्शन में चल रहा है।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को बचाना है, बल्कि छात्रों को भी प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। यह एक सराहनीय प्रयास है जो हिमाचल प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close