ब्रेकिंग-न्यूज़

बड़ी खबर;डॉक्टर विकास शर्मा( राज्य कार्यक्रम अधिकारी) पर एक अज्ञात व्यक्ति ने किया जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कसुम्पटी स्थित नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय जा रहे डॉक्टर विकास शर्मा( राज्य कार्यक्रम अधिकारी) पर एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर विकास बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ashb advt_page-0001

यह घटना सुबह के समय हुई जब डॉक्टर शर्मा अपने ड्यूटी पर जा रहे थे। अचानक एक व्यक्ति सामने आया और उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने डॉक्टर को जोर का धक्का भी दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

No Slide Found In Slider.

डॉक्टर विकास पर हुए इस हमले से आसपास के लोग और कार्यालय के कर्मचारी सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही नैशनल हैल्थ मिशन कार्यालय के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल डॉक्टर को तुरंत आईजीएमसी ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास ने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है 

अमीन चंद शर्मा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राज्य स्वास्थ्य समिति कोर कर्मचारियों संघ सरकार को बताना चाहूंगा की

 

। अमित  चंद नेशनल हेल्थ मिशन  प्रदेशाध्यक्ष और राज्य मुख्यालय का पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि डॉक्टर्स की कार्यस्थल में सुरक्षा सुनिश्चित हो ऐसी सरकार से मांग की जा रही है और  डॉक्टर विकास के जल्द स्वस्थ होने की मानना करता हूं तथा इस कायरतापूर्ण काम को करने वाले दुस्साहसी वायक्ति को जल्दी से जल्द पकड़ा जाए ।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close