विविध

कर्मचारियों का 13 प्रतिशत डीए सरकार के पास , जो 4% एक जुलाई 2023 से, 4% एक जनवरी 2024, तीन प्रतिशत एक जुलाई 2024 से, दो प्रतिशत एक जनवरी 2025 से देने को है

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को 14 प्रतिशत से ज्यादा डीए देने और एक जून 2025 से डीए की तीन प्रतिशत किश्त की घोषणा करने पर हैरानी जताते हुए कहा कि आज प्रदेश के कर्मचारियों का 13 प्रतिशत डीए सरकार के पास पड़ा है जो 4% एक जुलाई 2023 से, 4% एक जनवरी 2024, तीन प्रतिशत एक जुलाई 2024 से, दो प्रतिशत एक जनवरी 2025 से देने को है। इसके साथ साथ अभी तक मुख्यमंत्री ने जो डीए दिया भी है उसका एरियर भी सरकार ने नहीं दिया है। पूर्व सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरो को 2016 से वेतन आयोग की सिफारिशें लागु कर दी थी परन्तु उसके एरियर पर प्रदेश सरकार चुप है। डॉ मामराज पुंडीर ने सरकार की चमचागिरी मे व्यस्त कर्मचारी नेताओं को आइना दिखाते हुए कहा कि आज प्रदेश का कर्मचारी सिर्फ तनख्वाह तक सीमित रह गये है। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जी ने डीए की घोषणा मई से की थी अब जून से हो गई। प्रदेश का कर्मचारी अपने परिवार को पालने के लिये दिन रात मेहनत करता है, सरकार द्वारा कर्मचारियों के वित्तीय लाभ दबाना दुर्भाग्य वश है। प्रदेश सरकार को सता मे आये तीन वर्ष का समय हो गया है और प्रदेश कर कर्मचारियों को सिर्फ चरण वध तरीके के सिवाए कुछ नहीं मिल रहा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close