ब्रेकिंग-न्यूज़

विश्व धरोहर रेल लाइन को किया साफ

महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर शिमला के रेलवे-स्टेशन में आयोजित किया स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत सफाई अभियान....

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

आज दिनांक 2 अक्तूबर, 2021 को मण्डल रेल प्रबन्धक जी.एम. सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक विरेन्द्र कादयान, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक हरी मोहन एवं अन्य रेलवे अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत सफाई का अभियान रेलवे स्टेशन शिमला में आयोजित किया गया जिसमें जी. आर. पी. के एसएचओ राज कुमार, आरपीएफ के एसआई श्री सुनील यादव के अलावा समस्त रेलवे स्टेशन शिमला में कार्यरत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों तथा रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया। 

ashb advt_page-0001

 

स्टेशन अधीक्षक जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिये सत्या साई सेवा संगठन, शिमला हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों व सेवादल ने भी इस स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया। संगठन में शिमला जिला के सेवादल संयोजक श्री कमल वर्मा ने बताया कि सत्य साई सेवा संगठन 2 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक पूरे भारतवर्ष में ही नहीं पूरे विश्व में भगवान श्री सत्य साईं बाबा के आशीर्वाद से स्वच्छता से दिव्यता तक के संदेश के साथ रोजाना जगह-जगह पर सफाई के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 

No Slide Found In Slider.

 

इस मौके पर सभी लोगों ने रेलवे स्टेशन शिमला से लेकर शिमल रेलवे एक्सटेंशन, पुराना बस्स स्टैंड तक रेलवे ट्रैक की सफाई की तथा शिमला रेलवे स्टेशन की पार्किंग एवं परिसर में भी कूड़ा ककर्ट उठाया। जोगिन्द्र सिंह, स्टेशन अधिक्षक रेलवे स्टेशन शिमला ने यह भी बताया कि न केवल देश, प्रदेश एवं विश्व से आने वाले सभी पर्यटक हम लोगों से शिमला रेलवे स्टेशन से बहुत ही अपेक्षाएं रखते हैं तथा विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे के मुख्य स्टेशन शिमला को साफ-सुथरा देखना चाहते हैं। हमें उनकी आशाओं पर खरा उतरना है तथा शिमला स्टेशन को साफ सुथरा रखना है। 

 

उन्होंने यह भी बताता कि रेलवे प्रशासन ने स्वच्छता पखवाड़ा पिछले माह सितम्बर 15 से 2 अक्तूबर तक चलाया, जिसमें रोजाना सभी के सहयोग से सफाई के कार्यक्रमों आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आहवान और पहल पर सभी प्रतिभागियों ने अपने घरों, मोहल्लों, प्रदेश व देश के साथ-साथ रेलवे स्टेशन परिसर एवं अन्य स्थानों को कचरामुक्त करने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने सामाजिक दूरी तथा कोविड-19 के नियमों का पालन किया।

 

अंत में स्टेशन अधीक्षक शिमला ने श्री सत्य साई सेवा संगठन शिमला हिमाचल प्रदेश का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने इस अभियान में रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close