विविध

सनातन से खिलवाड़ क्यों?

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

“*सनातन से खिलवाड़ को*माफी मांगे प्रशाशन* *और सरकार:* ”

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM

*प्रेम पण्डित,* *प्रदेश संयोजक।*

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश संयोजक, देव समाज प्रकोष्ठ, प्रेम पण्डित ने मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में दिनांक 26 मार्च को हुई लापरवाही का कड़ा संज्ञान लेते हुए समस्त देव समाज की और से प्रदेश सरकार को अविलंब इस पर कार्यवाही करने को कहा है।
प्रदेश संयोजक,भारतीय जनता पार्टी , हिमाचल प्रदेश, प्रेम पण्डित ने प्रदेश की आपात बैठक में समस्त देव समाज द्वारा अपने अपने क्षेत्र में ऐसे कुकृत्यो को लगाम लगाने का आह्वाहन किया है।
प्रेम पण्डित प्रदेश संयोजक के साथ उनके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश सह संयोजक श्री अभिषेक, सुनील शर्मा, राजेश, रविशंकर जिला और मंडल संयोजकों व सदस्यों ने इस कृत्य की घोर निंदा की है।
प्रेम पण्डित ने कहा कि धर्मो रक्षति रक्षितः’ । यदि आप अपने धर्म की रक्षा नहीं कर सकते तो आपकी रक्षा कोई नहीं करेगा।
प्रेम पण्डित ने बताया कि उक्त दिन माता चिंतपूर्णी मंदिर में सांयकाल माता से संबंधित आरती , भेंटे या भजनों के स्थान पर मंदिर प्रशासन द्वारा “मदर मैरी” की तस्वीरें मंदिर द्वारा स्थापित एल ई डी स्क्रीनों पर प्रसारित की गई थी जो ईसाइयत से संबंध रखती है और सरकार द्वारा संचालित अधिसूचित शक्ति पीठ से ऐसा कुकृत्य सनातन का सरासर अपमान है और हिन्दू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है।
प्रदेश संयोजक, देव समाज प्रकोष्ठ,भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश प्रोफेसर प्रेम पण्डित ने बताया कि सरकार समस्त अधिसूचित मन्दिरों चाहे वो शैव हो या शक्ति या वैष्णव या अन्य हिन्दू दर्शन स्थल सबके लिए दिशा निर्देश अधिसूचित करे। इसके अतिरिक्त अन्य हिन्दू धर्म स्थलों के लिए भी उचित दिशा निर्देश जारी करे ताकि भविष्य में धर्म , संस्कृति और सनातन विरोधी कोई कुकृत्य न हो सके।
सरकार में मुख्य आयुक्त,अतिरिक्त मुख्य आयुक्त , आयुक्त मंदिर तत्काल इस धर्म विरोधी कृत्य की जांच सप्ताह के भीतर करवाकर दोषी पर उचित कार्यवाही करे। मंदिर अधिकारी से इसकी पूर्ण जानकारी जनता के सामने रखी जाए। जिसके द्वारा यह ईसाई मत से जुड़ी तस्वीरें मंदिर की पूजा, आरती, भजन कीर्तन के स्थान पर दर्शाई गई उसका पक्ष स्पष्ट करे।
प्रदेश संयोजक प्रेम पण्डित ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि आज के डिजिटल युग में जहां मंदिरों के संचालन में मंदिर विशेष के रीति रिवाजों, पूजा और उनसे सम्बन्धी साहित्य का प्रचार प्रसार किया जाना है वहां उनके कंप्यूटर में दूसरे के मत और दर्शन का क्या काम? अगर ऐसा किसी और के दीन , दर्शन , मजहब के पूजा स्थल में घटना घट जाती तो सभी छद्म धर्म निरपेक्षी हो हाला मचा देते।
समस्त देव समाज प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश इस कुकृत्य की घोर भर्त्सना करता है और भविष्य में ऐसा होने पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को माननीय न्यायालय का सहारा लेगी।
प्रेम पण्डित ने कहा कि बात को हम बढ़ाना नहीं चाहते इसलिए सरकार, प्रशाशन और संबंधित पदस्थ इस गलती के लिए समस्त हिंदुओं और सनातनियों से उनकी आहत हुई भावनाओं के लिए क्षमा मांगे और समस्त धर्मस्थलों के लिए नियम, कायदे, दिशा निर्देश उनकी मान्यताओं अनुसार बनाकर अधिसूचित करे।

No Slide Found In Slider.

देव समाज प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शीघ्र प्रदेश संयोजक प्रेम पण्डित के नेतृत्व में इस बारे महामहिम राज्यपाल महोदय से अपने समस्त प्रकोष्ठ के पदस्थ के साथ मिलकर ज्ञापन प्रस्तुत करेगा।
____________________

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close