विविध

चिंता: आईजीएमसी में खून की भारी कमी

उमंग का रक्तदान कैंप 1 फरवरी को

No Slide Found In Slider.

शिमला, 30 जनवरी।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की भारी कमी के मद्देनजर उमंग फाउंडेशन रिज मैदान पर 1 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाएगा। इसका उद्देश्य ब्लड बैंक में रक्त की कमी से बेहाल मरीजों को राहत पंहुचाना है।

उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ब्लड बैंक आवश्यकता के अनुरूप रक्त उपलब्ध नहीं कर पा रहा है। मरीजों को रक्तदाता ढूंढ कर लाने के लिए कहा जाता है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए हुए मरीजों को ऐसे में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

हैरानी की बात है कि आईजीएमसी का ब्लड बैंक खून की भारी कमी होने के बावजूद स्वयंसेवी संस्थाओं और आम नागरिकों से रक्तदान के लिए कोई अपील भी जारी नहीं करता। वह रोगियों पर खून जुटाने की जिम्मेदारी डालकर हाथ झाड़ लेता है।

विनोद योगाचार्य के अनुसार इस वर्ष उमंग फाउंडेशन का यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने सभी वर्गों विशेष कर युवाओं से रक्तदान शिविर में आने की अपील की ताकि गंभीर मरीजों का जीवन बचाया जा सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close