विविध

खेलो इंडिया गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष व महिला आइस हॉकी टीम के चयन के लिए मंगलवार को ट्रायल लिए गए

No Slide Found In Slider.

खेलो इंडिया गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा के लिए हिमाचल प्रदेश की पुरुष व महिला आइस हॉकी टीम के चयन के लिए मंगलवार को ट्रायल लिए गए। ट्रायल प्रक्रिया 2 स्थानों पर अमल में लाई गई। शिमला स्थित आइस स्केटिंग रिंक में लिए गए ट्रायल में माध्यम से संभावित खिलाडिय़ों की सूची जारी की गई। इस संभावित खिलाडिय़ों की सूची में प्र्रणव, अभिमन्यु, अवि, गमन, जसराज, पवन व अर्जुन शामिल हैं।
शिमला आइस स्केटिंग क्लब के प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि आइस हॉकी रिंक काजा में हुए ट्रायल के आधार पर संभावित खिलाडिय़ों की सूची आने के बाद आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल की आइस हॉकी की टीम को फाइनल किया जाएगा। खेलो इंडिया गेम्स के अंतर्गत आइस इवैंट्स 22 से 27 जनवरी तक लद्दाख में आयोजित होंगे।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close