विविध

प्रदेश पदाधिकारी बैठक के लिए शिमला पहुंचे भाजपा के दिग्गज 

No Slide Found In Slider.

 

 

शिमला, भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक कल 27 सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए शिमला पहुंच गए है।

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य , प्यार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा एवं ज़िला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर मे किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का स्वागत ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता , मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिर्किट हाउस में किया गया।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया।

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक कल प्रातः 11 बजे शुरू होने जा रही है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close