विविध

(सरकाघाट) लघु सचिवालय की लिफ्ट फिर बंद।

No Slide Found In Slider.

 

लघु सचिवालय, सरकाघाट की लिफ्ट फिर बंद पड़ी है, जिससे कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों तथा अन्य जनता को हर रोज़ परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। सामाजिक कार्यकर्ता व हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव रमेश चन्द भारद्वाज ने उपमंडल अधिकारी, (ना०) सरकाघाट के माध्यम से उपायुक्त मण्डी, को इस मामले को लेकर ज्ञापन भेजा और इसमें हस्तक्षेप करने की मांग की हैं। सूत्रों की माने तो लिफ्ट ठीक हो गई थी, लेकिन इसे इसलिए नहीं चलाया जा रहा है, क्यूंकि लिफ्ट की एएमसी नहीं दी गई। कंपनी ने इस लिफ्ट को ठीक करने के 6 लाख के करीब पैसे लिए है, लेकिन अब वो इस लिफ्ट को इसलिए नहीं चला रहे हैं, क्यूंकि लिफ्ट की एएमसी नहीं हुई है, और इसके लिए कंपनी अतिरिक्त तकरीबन 1 लाख रूपये मांग रही हैं।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

(सरकाघाट) लघु सचिवालय की लिफ्ट फिर बंद।इस मौके पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरिदास प्रजापति, प्रताप सिंह भारद्वाज, टेक चन्द शर्मा इत्यादि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close