संस्कृति

नहीं रहे प्रसिद्ध वादक मुसाफिर राम भारद्वाज

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध वादक मुसाफिर राम भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध वादक मुसाफिर राम भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुसाफिर राम भारद्वाज चंबा जिला के भरमौर उपमंडल के संचूई गांव के निवासी थे। उन्हें वर्ष 2014 में भारत के नागरिक पुरस्कारों में चौथे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित गया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुसाफिर राम भारद्वाज पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘पौण माता’ में पारंगत थे। उन्होंने कहा कि कला विशेषकर पारंपरिक संगीत और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close