शिक्षा

दिसंबर महीने में परीक्षा और जनवरी महीने में नियमित नियुक्ति चाहता है SMC अध्यापक संघ

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

सरकार द्वारा समय को टाला जा रहा है प्रदेश के दूरगामी क्षेत्रों में जहां हजारों पद खाली हैजब की SMC अध्यापकों द्वारा हर समय सरकार के साथ सहयोग किया गया 2023 का बर्ष कैबिनेट सब कमेटी बना कर निकला 2024 का बर्ष LDR परीक्षा के लिए नियमों में संशोधन करवाने के लिए पूरा हो गया है। और अब 2025 का बर्ष हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के माध्यम से परीक्षा प्रबंधन के लिए पूरा बर्ष निकालने का अंदेशा हो रहा है। SMC अध्यापक संघ के प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि सरकार जल्द अधिसूचना करें और इसी वर्ष दिसंबर में LDR परीक्षा कर के जनवरी माह में नियमित नियुक्ति करवाएं। यदि 20 नवंबर से पहले कोई अधिसूचना नहीं होती तो SMC अध्यापक संघ एक बार फिर कक्षाओं का बहिष्कार कर के सड़कों में निकलने से पीछे नहीं हटेगा

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close