विविध

राज्यपाल 24 सितम्बर को फागू में स्वच्छ भारत दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

WhatsApp Image 2026-02-05 at 5.59.45 PM

राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल 24 सितम्बर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत फागू के एप्पल ब्लॉसम होटल में प्रातः 11 बजे स्वच्छ भारत दिवस समारोह में शामिल होंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राज्यपाल पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्तालाप करेंगे। इसके पश्चात, राज्यपाल उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाएंगे और स्वास्थ्य जांच शिविर व पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्यपाल होटल के साथ लगते पंचायत घर के प्रांगण में सफाई अभियान में भी शामिल होंगे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close