विविध

एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक प्रस्तुत किया

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

आज दिनांक 9सितंबर 2024 को राजकीय ललित कला महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा विद्यार्थियों की प्रतियोगिता करवाई गई ।जिसमें पोस्टर मेकिंग और एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ मीनू जीवन मौजूद रहे। एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए नाटक प्रस्तुत किया क्लब के संयोजक डॉ अंजना भारद्वाज ने विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए बहुत बधाई दी।।पोस्टर मेकिंग में प्रभात कुमार ने प्रथम, गुड्डू चौहान ने दूसरा और श्याम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पवन और सीता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। एड्स जागरूकता पर साक्षी शोंगी, सिद्धार्थ, पुनीत, निखिल वनोत, जैस्मीन, साहिल, विवेक, ईशा ठाकुरऔर रिया ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ मीनू जीवन ने सभी विद्यार्थियों को खूब सराहना की और सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शिक्षक डॉ सुनील गौतम, डॉ प्रेम पॉल, डॉ पूजा कश्यप, डॉ नीरज शांडिल्य एवं गैर शिक्षक वर्ग श्री अश्वनी, श्रीमति उर्मिला शर्मा,तारा चंद तथा समस्त विद्यार्थी वर्ग उपस्थित रहा।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close