संस्कृति

कान्हा उत्सव का आयोजन

हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कान्हा उत्सव का आयोजन

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

शिमला:
इस वर्ष हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह, न्यू शिमला द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रविवार को कान्हा उत्सव का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन, सेक्टर – 2, न्यू शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती आशा शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। श्रीमती आशा शर्मा का हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह के सचिव श्रीमती कीर्ति गोयल, सदस्य श्रीमती लिपिका ठाकुर एवं अन्य ने कान्हा उत्सव का आयोजनपुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ‘छोटी – छोटी गइया, छोटे – छोटे ग्वाल’ , ‘वो किसना है’ और अन्य पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘कृष्ण जन्मोत्सव’ नाटिका आकर्षण का केंद्र बनी। राधा-कृष्ण, वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने उपस्थित जन का मन मोह लिया।
इसके उपरान्त कीर्तन संध्या का भी आयोजन किया। इस अवसर पर ‘हितार्थ एवं द्विजा स्वयं सहायता समूह’ के सदस्यों द्वारा प्रसाद, फल और मिष्ठान का वितरण किया गया।

ashb advt_page-0001
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close