विविध

सेंट थॉमस स्कूल के युवा पर्यटन क्लब ने किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

 

शिमला के सेंट थॉमस विद्यालय के युवा पर्यटन क्लब द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक अध्यापक सुरेंदर शर्मा एवं तरुण शर्मा की अध्यक्षता में 40 से अधिक क्लब के सदस्यों ने इस हेरिटेज वॉक में हिस्सा लिया। इस वॉक का उद्देश्य क्लब के सदस्यों को शिमला की हेरिटेज इमारतों और मार्गों की जानकरी देना था। युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों ने हेरिटेज वाक शिमला के आर्मी कमांड से शुरू की और समापन आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अन्नाडेल में किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

सेंट थॉमस विद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के अध्यापकों द्वारा क्लब के सदस्यों को शिमला की विभिन्न हेरिटेज इमारतों एवं स्थानों की विस्तृत जानकरी दी गई उसके बाद क्लब के मेम्बेर्स ने विक्ट्री टनल से कैथू मार्ग से होते हुए तक पैदल चलकर आर्मी हेरिटेज म्यूजियम अन्नाडेल तक हेरिटेज वॉक का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

सदस्यों ने आर्मी संग्रहालय अन्नाडेल परिसर में प्रदर्शित सेना से संबधित विभिन्न हथियारों, सेना की विभिन्न वर्दियों, मेडल्स , भारतीय सेना के शौर्य गतिविधयों का अवलोकन भी किया।

हेरिटेज वाक के दौरान क्लब के सदस्यों ने प्लास्टिक की बोतलों को उठा कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव का सन्देश देने का प्रयास भी किया एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की शपथ भी ली। भविष्य में भी पर्यटन संबधीं गतिविधियों के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्या विधुप्रिया चर्कवर्ती ने युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को क्लब की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का सन्देश दिया। एवं पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक रहने का आह्वान भी किया।

इस युवा पर्यटन क्लब में छात्र प्रमुख्र आरुषि ठाकुर, लक्ष्य वर्मा, राजकुमार , अतिका, निष्ठा ठाकुर , आशुतोष , अमित ,प्रिया भाग लिया

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close