विशेषस्वास्थ्य

EXCLUSIVE : दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की जगह कोई और ही दे रहा दवाएं ,नोटिस जारी

दवा निरीक्षक ने मांगा जवाब, दवा दुकान में फार्मासिस्ट क्यों नहीं?

WhatsApp Image 2026-09-18 at 12.00.19 PM

 

दवा दुकानों में फार्मासिस्ट की जगह किसी अन्य व्यक्ति विशेष द्वारा दवा देने को लेकर दवा निरीक्षकों ने सख्ती जाहिर की है।दवा दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें यह कार्रवाई शिमला में हुई है। जानकारी मिली है कि दवा दुकान में फार्मासिस्ट की जगह किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दवा देना नियम के खिलाफ है जिस पर शिमला में नोटिस जारी किए गए हैं। बताया जा रहा  है कि अभी हाल ही में किए गए निरीक्षण के तहत नोटिस जारी किए गए हैं।

ashb advt_page-0001
No Slide Found In Slider.

जिसमें एक नोटिस उस दवा दुकान को दिया गया है जिसमें दवा देते हुए किसी अन्य व्यक्ति को देखा गया बल्कि उक्त दुकान में  फार्मासिस्ट नहीं था इसके अलावा विशेष श्रेणी को लेकर भी संबंधित दवा का बैच नंबर नहीं मिलने पर भी एक अन्य दवा विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। दवा निरीक्षक ने साफ कहा है कि फार्मासिस्ट का दवा दुकान में दवा देना ही नियम के तहत मान्य माना जाता है। ऐसा करना सही नहीं है कि दवा विक्रेता अपनी दुकान पर किसी अन्य व्यक्ति विशेष को बिठा देते हैं जो दवा देते हुए देखा जाता है।

एक मरीज के स्वास्थ्य को लेकर भी आवश्यक है कि दवा दुकानों में फार्मेसिस्ट ही मरीजों को दवा दें।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close