विविध

पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए जारी की गई पुरस्कार राशि

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

युवा सेवा एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 65 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 22 जनवरी, 2022 तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के 102 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए यह राशि जारी की गई है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी द्वारा इस राशि का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने पात्र खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आवेदनकर्ता खिलाड़ी पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित जिला के खेल अधिकारी से सम्पर्क करें।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close