विविध

गांव मलावन की माँगें सरकार के द्वार

गांव मलावन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गांव की मुख्य मांगों को लेकर आज मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश एवं विधायक अर्को क्षेत्र संजय अवस्थी से मुलाकात की

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

गांव मलावन के एक प्रतिनिधि मंडल ने गांव की मुख्य मांगों को लेकर आज मुख्य संसदीय सचिव हिमाचल प्रदेश एवं विधायक अर्को क्षेत्र  संजय अवस्थी जी से मुलाकात की।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

आज दिनांक 24/6/2024 को ग्राम पंचायत संघोई के गांव मलावन की तीनों पंजीकृत संस्थाओं
1. हरिजन कल्याण समिति गांव मलावन
2. महिला मंडल गांव मलावन एवं
3. युवक मंडल गांव मलावन
का प्रतिनिधि मंडल गांव की मुख्य मांगों को लेकर हरिजन कल्याण समिति गांव मलावन के प्रधान श्री चुन्नीलाल बंसल की अध्यक्षता मैं एवं महिला मंडल प्रधान श्रीमती कमला देवी व युवक मंडल महासचिव श्री भगत सिंह कौशल जी के साथ मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक अर्की क्षेत्र श्री संजय अवस्थी जी से मिला।

मुलाकात बहुत ही सौहार्दपूर्ण रही  संजय अवस्थी ने गांव मलावन के लोगों द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करते हुए तत्काल उक्त विभागों को आदेश जारी किए जिससे लोगों के मन में माननीय श्री संजय अवस्थी जी के प्रति उनका प्रेम और भी बढ़ गया।

No Slide Found In Slider.

इस मौके पर हरिजन कल्याण समिति के पूर्व प्रधान  संत राम, महासचिव चैतराम, युवक मंडल के पूर्व प्रधान हेमराज़ बंसल, कांग्रेस के महासचिव श्री दिलीप कुमार,  नरेंद्र सिंह, नानक सिंह,  वीरेंद्र कुमार,  संतराम,  विक्की उपस्थित रहे।

जिन कार्यों को करवाने के लिए मुख्य रूप से गए थे:-
1. मलावन बनी देवस्थान तक सड़क मार्ग पंहुचाने बारे।
2. थोंड़ू धारठ शील श्मशान घाट तक सड़क को करीब 200 मीटर तक पक्का करवाने बारे।
3. मांगू घाट से मलावन वाले सड़क मार्ग को मलावन के शुरू में करीब 200 मीटर तक पक्का करवाने बारे।
4. कुन- सोरीया से मलावन तक करीब 5 किलोमीटर सडक मार्ग को पक्का करवाने बारे।
5. मलावन में बने जंज घर की मेंटेनेंस के लिए राशि का प्रावधान ताकि उस स्थान पर उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जा सके बारे।
6. बार-बार पावर कट लगने व अधिक पावर वाले ट्रांसफार्मर लगवाने बारे।
7. युवक मंडल मलावन के लिए खेल-कूद सामान के लिए राशि का प्रावधान बारे।
8. महिला मंडल मलावन द्वारा नैना देवी मंदिर का प्रांगण बनवाने के लिए राशि का प्रावधान बारे।
यह मुख्य रूप से मांगे रखी गई।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close