ब्रेकिंग-न्यूज़

छोग टाली विद्यालय के चार विद्यार्थी खेलो इंडिया छात्रावास हेतु चयनित

WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (1)
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.21
WhatsApp Image 2026-07-09 at 17.20.22 (2)

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोग टाली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम प्राप्त की है इस विद्यालय के चार विद्यार्थी रमन, शुभम, कृष चौहान तथा आंशिक ठाकुर का चयन जुडडो खेल में बिलासपुर में स्थित ” खेलो इंडिया सेंटर फॉर एक्सीलेंस” के लिए चुने गए है ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 

 

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कर्मठ शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या के कुशल प्रशिक्षण तथा मार्गदर्शन में विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों ने छात्रावास हेतु बिलासपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में भाग लिया तथा उत्कृष्ठ प्रदर्शन से चार विद्यार्थी छात्रावास हेतु चयनित हुए।

No Slide Found In Slider.

 

गौरतलब है कि इस विद्यालय के छात्र तथा छात्राएं पहले भी खेलो इंडिया के छात्रावास के लिए चुने जा चुके है। खेल प्रशिक्षक राम लाल सूर्य ने कहा कि जिला सिरमौर के राजगढ़ उप मंडल के दूर दराज की इस पाठशाला में विद्यार्थियों की सीमित संख्या के कारण बड़ी खेलों की टीम को तैयार करना संभव नहीं है अतः कुश्ती जुड्डो, ताइ कमांडो तथा बॉक्सिंग जेसी छोटी छोटी खेलों में विद्यार्थियों की अधिकतर भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर बी डी सी सदस्य कमलेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देशराज ठाकुर, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान आदि ने संपूर्ण विद्यालय परिवार और मुख्यतः शारीरिक शिक्षक रामलाल सूर्या को हार्दिक बधाई तथा इन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है । विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजूराम शर्मा, सुरेश ठाकुर, अलका भलेइक,ललिता कुमारी, रामलाल ठाकुर, दिलीप शर्मा राजेंद्र चौहान , प्राची पंवार आदि शिक्षकों ने भी इन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ साथ इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि विद्यालय के कर्मठ शिक्षको के परस्पर सहयोग से जहां विद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम दे रहा है वहीं गैर शेक्षणिक गतिविधियों मुख्यत खेलों में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है तथा विद्यालय परिवार , विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय सहयोग से विद्यालय आगामी वर्षों में विद्यालय में सभी आधारभूत सुविधाओं का सृजन कर विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close