कैडेट्स ने विधानसभा परिसर के दृश्य को देखा

कैडेट्स ने विधानसभा परिसर के दृश्य को देखा

विविध
No Slide Found In Slider.

हिम ट्रैक के चौथे दिन, प्रातः 5:00 बजे एनसीसी कैडेट्स को बेस कैंप धर्मशाला डिग्री कॉलेज से विधानसभा और तपोवन के लिए रवाना किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक स्थलों का अनुभव कराना था। कैडेट्स ने विधानसभा परिसर के दृश्य को देखा

No Slide Found In Slider.

कैडेट्स ने विधानसभा परिसर के दृश्य को देखा, जो उनके लिए एक अनोखा अनुभव था। इस भ्रमण के दौरान, कैडेट्स को विधानसभा में सत्र के बारे में जानकारी दी गई और बैठक का स्थान भी दिखाया गया। इसके अलावा, कैडेट्स ने विधानसभा से दिख रही धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों का भी आनंद लिया।

No Slide Found In Slider.

विधानसभा भ्रमण के पश्चात, कैडेट्स को हिमाचल की गोद में स्थित चिन्मय तपोवन ले जाया गया। इस स्थान का हरा-भरा जंगल और शांत वातावरण इसे आनंदमयी बनाते हैं। कैडेट्स ने यहाँ के सुंदर दृश्य और ताजी पहाड़ी हवा का आनंद लिया, जो हर कदम को सार्थक बनाता है। कैडेट्स ने शांतिपूर्ण राम मंदिर के दर्शन किए और वहाँ राम सेतु के एक पवित्र पत्थर को भी देखा। इसके पश्चात, कैडेट्स को रिफ्रेशमेंट प्रदान की गई।
इस ट्रैकिंग कैंप का मुख्य उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स को एक-दूसरे की संस्कृति को समझाना, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इसके अलावा, साहसिक अभियानों से रूबरू कराना और पर्यावरण की महत्ता बताना भी इस कैंप का हिस्सा है। ऑल इंडिया ट्रैकिंग एक्सपेक्टेशन कैंप में शामिल होने वाले कैडेट्स को विपरीत परिस्थितियों में काम करने, युद्ध के समय आपसी समन्वय से पैदल चलने का अनुभव करवाया जा रहा है।
शाम को कैंप में ब्रह्म कुमारी टीम की तरफ से एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को ध्यान के माध्यम से दिमाग को शुद्ध करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त, कैडेट्स को नशा मुक्ति और स्ट्रेस फ्री जीवन यापन के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस प्रकार, हिम ट्रैक के चौथे दिन की गतिविधियाँ कैडेट्स के लिए न केवल शैक्षिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहीं, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित हुई।

Deepika Sharma