विविध

नौहरा धार बना योगा ओलंपियाड जिला चैंपियन

No Slide Found In Slider.

 

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में आयोजित जिला सिरमौर की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की जिला सतरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

सेवानिवृत खंड विकास अधिकारी सुरती देवी ने समारोह की अध्यक्षता की तथा प्रधानाचार्य अर्चना अग्रवाल , उप प्रधानाचार्य राजेश गौतम , प्रतियोगिता प्रभारी खजान सिंह वर्मा एवम् अमिता गुप्ता,सह प्रभारी भुविंदर ठाकुर एवम् गीता सैनी, संगीत विषय की प्रवक्ता सरला चौहान सहित दर्जनों शिक्षक एवम् अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित रहें । इस प्रतियोगिता में पी एम श्री तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार का दबदबा रहा । विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता मधु पुंडीर ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने जहां जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठरी ब्यास द्वितीय, वहीं छात्राओं को प्रतियोगिता में नोहराधार को प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रही ।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

इस विद्यालय के चार विद्यार्थियों नमन , तपेंद्र , दीपिका तथा तनिषा का चयन शिमला के लाल पानी विद्यालय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिया हुआ जिनको विद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मधु पुंडीर स्वयं एस्कॉर्ट करेंगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान एवम् कार्यकारी प्रधानाचार्य जितेंद्र चौहान ने विजेता विद्यार्थियों एवम् प्रवक्ता मधु पुंडीर तथा शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी तथा राज्य प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं ।

गुमान सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विद्यालय खेलों में कई बार सर्व श्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम कर चुका है तथा आगामी सत्र में आयोजित होने वाली अन्य खेलों में भी विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close