विविध

एच.आई.वी. और एड्स खत्म करने के लिए समुदाय को आगे आना होगा : राजीव कुमार

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला में शनिवार को परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने सामुदायिक प्रणाली सुदृढ़ीकरण के तहत राज्य कम्युनिटी रिसोर्स ग्रुप कमेटी की अध्यक्षता की जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समुदाय से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
परियोजना निदेशक ने कहा कि एच.आई.वी. और एड्स को खत्म करने के लिए समुदाय को खुद आगे आना होगा जिससे प्रदेश में संक्रमित रोग को फैलने से रोका जा सके।
देश में कोई भी नया संक्रमण एच.आई.वी. और एड्स का ना हो खासकर उन लोगों की वजह से जो अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं और जिनको इस बिमारी के प्रति अभी भी सही जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में कम्युनिटी चैपियंस के माध्यम से उच्च जोखिम समूह के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है।
राजीव कुमार ने नशा मुक्ति व यौन रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाने के लिए समुदाय के साथ-साथ विभागों की भागीदारी पर बल दिया और विभिन्न विभागों से अनुरोध किया कि वह इस बीमारी से ग्रसित लोगों के साथ गोपनीयता बनाए रखेंगे तो अन्य समुदाय भी आगे आ सकते हैं जो इस बीमारी की वजह से झिझक महसूस करते हैं।
इस अवसर पर राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राज्य आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close