विविध

एसजेवीएन ने अपना 37वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

एसजेवीएन ने दिनांक 24 मई को भारत और नेपाल स्थित अपने सभी कार्यालयों और परियोजनाओं में 37वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। मुख्य कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया गया जिसका उदघाटन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री सुशील शर्मा ने एसजेवीएन कॉर्पोरेट ध्वज फहराकर किया।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

 श्री प्रेम प्रकाश, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री वी. शंकरनारायणन, कार्यकारी निदेशक (कारपोरेट आयोजना), श्री सलिल शमशेरी, कार्यकारी निदेशक (आईटी एंड एसई), श्री एस. मारासामी, कार्यकारी निदेशक (सीसीडी), श्री एस.एल. शर्मा, कार्यकारी निदेशक (वित्त), श्री चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) तथा कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

श्री सुशील शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एसजेवीएन ने 1500 मेगावाट से अपनी यात्रा आरंभ की थी और अब इसका पोर्टफोलियो 56662 मेगावाट का है। श्री शर्मा ने कहा कि ‘’एसजेवीएन अपनी कोर वैल्‍यू को कायम रखने तथा अपने सभी प्रयासों में उत्कृष्टता के लिए प्रयत्न करने हेतु समर्पित है। कंपनी अपनी स्‍थापना के 37 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है और हम विकास एवं उपलब्धियों के एक और वर्ष की आशा कर रहे हैं”।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

 इस समारोह में विद्युत उत्पादन एवं सततशील विकास के क्षेत्र में एसजेवीएन की शानदार यात्रा और उल्लेखनीय उपलब्धियों का स्मरण किया गया।  इस अवसर पर वर्ष 1988 से कंपनी के अग्रणी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों पर आधारितएक लघु वीडियो दिखाया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर, श्री सुशील शर्मा ने ‘पीपुल्स चॉइस-एसजेवीएन स्टार अवार्ड्स’ के 52 विजेताओं को सम्मानित किया। यह अवार्ड प्रतिवर्ष विभिन्न संवर्गों के सभी कर्मचारियों को कंपनी के साझा विजन को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा और प्रेरणा के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। उन्होंने ‘एसजेवीएन ज्ञान ज्योति ई लर्निंग प्लेटफॉर्म’ के लिए प्रशिक्षण ई मॉड्यूल विकास पर सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। श्री शर्मा ने कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला के विभागाध्यक्षों को उनकी टीम भावना, नेतृत्व, अभिनव प्रथाओं और संगठनात्मक क्षमताओं के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका हेमा सरदेसाई के अतिरिक्‍त, गायक अरविंद सिंह और हास्य कलाकार विशाल शर्मा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को बहुत प्रभावित किया और कार्यक्रम में प्रसन्‍नचित और मधुर क्षणों का समावेश किया।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close