विविध

सभी बूथों में पार्टी के प्रचार प्रसार की सामग्री की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

कांग्रेस सचिव कांग्रेस वार रूम के उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने वार रुम के सभी पदाधिकारियों से फील्ड की चुनाव प्रबंधन से सभी सूचनाओं को समय पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भेजने को कहा है। उन्होंने कहा है कि ब्लॉक से लेकर सभी बूथों में पार्टी के प्रचार प्रसार की सामग्री की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए।
आज वर्चुल बैठक में विभिन्न वार रूम के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में हिमराल ने कहा कि उन्हें अपने अपने ब्लॉकों में भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार  या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखते हुए उसकी कोई भी वीडियो क्लिपिंग या किसी भी प्रमाण के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित चुनाव वार रूम में भेजी जानी चाहिए जिससे इस पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें।
हिमराल ने ब्लॉकों के पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों में पार्टी की बैठकों के साथ इनमें हुई चर्चा की रिपोर्ट भी वार रूम को उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन 1 जून तक वार रूम के सभी पदाधिकारियों को 24 घण्टे चुनाव प्रचार पर अपनी नजर रखते हुए अपना दायित्व पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभानी होगी। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ कार्य करने वाले वार रुम के पदाधिकारियों को संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close