विविध

कि भाजपा के प्रदेश में 4 जून के बाद सरकार बनाने के दावे पूरी तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे है

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में 4 जून के बाद सरकार बनाने के दावे पूरी तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसे है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के यह सपने कभी पूरे होने वाले नही।
संजय अवस्थी ने हर्ष महाजन के उस दावे को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने प्रदेश के कुछ ओर कांग्रेस नेताओं के भाजपा में आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा धनबल से अब कांग्रेस के किसी भी नेता की खरीद फरोख्त नही कर सकती,क्योंकि जिन कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है उन्हें प्रदेश के लोग कभी माफ नही करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विधायकों ने प्रदेश में जनमत का अपमान करते हुए अपने मतदाताओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है और अब इन्हें चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सरकार पूरी तरह मजबूत और स्थिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अभी भी पूर्ण बहुमत है और 4 जून के बाद कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा 40 से ऊपर का होगा। भाजपा को छह की छह विधानसभा उप चुनावों में करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
अवस्थी ने कहा है कि भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत सरकार को अस्थिर करने का जो प्रयास किया उसमें वह पूरी तरह असफल रही है। कांग्रेस के छह विधायकों की खरीद फरोख्त कर भाजपा ने लोकतंत्र का अपमान किया है। प्रदेश की ईमानदारी छवि को दागदार बनाने की कोशिश की है,इसे प्रदेश के लोग कभी स्वीकार नही करेंगे। प्रदेश अपनी ईमानदारी के लिये जाना जाता है और भाजपा को अपनी इस करनी का फल भुगतान पड़ेगा।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close