विविध

भाजपा प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देने की कांग्रेस की गारंटी का विरोध कर रही

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा जितना भी दुष्प्रचार कर ले उसे इसका कोई भी राजनैतिक लाभ मिलने वाला नही। उन्होंने भाजपा को याद दिलाया है कि जब कर्मचारी ओपीएस की मांग को लेकर सड़को में थे तो उस समय उनके मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें पेंशन लेने के लिये चुनाव लड़ने को ललकारा था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नही किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कर्मचारियों के दय भते भी नही दिए गए। प्रदेश सरकार पर 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की कर्मचारियों की देनदारियां प्रदेश सरकार को भाजपा से विरासत में मिली है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि  भाजपा प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए देने की कांग्रेस की गारंटी का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग ने भी लाहौल स्पीति की महिलाओं को 1500 की सम्मान निधि जारी रखने को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को यह राशि प्रदान करने को पूरी तरह बचनबद्ध है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों से किये अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की असफल कोशिश की अब उसे प्रदेश में लोकसभा की चारों व विधानसभा की छह सीटों पर करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और चुनाव परिणामों के बाद ओर भी मजबूत होगी।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close