विविध

भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने  भाजपा के घोषणा पत्र को जुमलेबाजी करार  देते हुए भाजपा को पहले अपनी पूर्व की गई घोषणाओं का लेखा जोखा देना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने कितने वादे पूरे किये।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश मे हो रहें अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा है कि अब भाजपा की जुमलेबाजी नही चलने वाली और देश भाजपा से मुक्ति की राह पर चल पड़ा है। लोकसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश की  चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप  चुनावों को मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि मण्डी व शिमला संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनावों के लिए विक्रमादित्य सिंह व विनोद सुल्तानपुरी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी है और दोनों भारी मतों से अपनी जीत हासिल करेंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी पार्टी के मजबूत प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि  कांग्रेस के पास जनबल है और इसी आधार पर पार्टी प्रदेश में अपनी जीत का परचम लहरायेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 15 माह की उपलब्धियों को लेकर जिसमें कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन व महिलाओं को 1500 रुपए देने की गांरटी प्रमुख थी को पूरा कर एक इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नही है। ऊलजलूल बयानबाजी कर भाजपा को चुनावों में कोई लाभ नही मिलने वाला।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close