विविध

पेटीएम, माबी-क्वीक, फोन-पे, गुगल-पे और भीम ऐप जैसी अन्य ऐप्स के जरिए भी बिजली बिलों का होगा भुगतान

बीबीपीएस प्रणाली द्वारा अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की सुविधा आज

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के सभी उपभोक्ताओं को बीबीपीएस प्रणाली के द्वारा अपने बिजली बिलों का भुगतान करने की सुविधा आज यानी 10 अप्रैल, 2024 से फिर से शुरू हो गई है। अब बिजली बोर्ड के सभी उपभोक्ता पेटीएम, माबी-क्वीक, फोन-पे, गुगल-पे और भीम ऐप जैसी अन्य ऐप्स के जरिए भी बिजली बिलों को भुगतान कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM

गौरतलब है कि पिछले दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेटीएम पर लगाए गए बैन के परिणाम स्वरूप हिमाचल प्रदेश स्टेट ईलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने पेटीएम द्वारा भारत बिल पेमेंट प्रणाली से होने वाले बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान को बन्द कर दिया था। जिससे जनता को विद्युत बिल देय करने में परेशानियों का सामना करना पड रहा था। अब बीबीपीएस प्रणाली के एक बार फिर प्रभावी हो जाने से प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM
WhatsApp Image 2026-05-18 at 5.53.59 PM (1)

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब बिजली बोर्ड ने पेटीएम के स्थान पर अन्य सेवा प्रदाता (ऐयरटेल पेमेंट बैंक) को रखने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड अपनी ऑनलाईन उपभोक्ता सुविधा को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि उपभोक्ताओं को ऑनलाईन सेवाओं जैसे कि ऑनलाईन नया मीटर क्नैक्शन बिजली बिलों के भुगतान में आगे आने वाले समय में कोई समस्या ने आ सके।

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close