विविध

जनसेवा के लिए आगे आ रहा सैल्यूट तिरंगा

संजीव, पंकज, विवेक और दिनेश चुने सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

No Slide Found In Slider.

 

 सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन हिमाचल प्रदेश की विशेष बैठक प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान अधिवक्ता की अध्यक्षता में हुई। जुब्बल उपमंडल के तहत हाटकोटी में आयोजित इस बैठक में संगठन से जुड़ने के इच्छुक लोगों का खूब जमावड़ा लगा रहा। संगठन के उद्देश्य व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश चौहान ने कहा कि सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संगठन है जहां सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर विषयों का चयन किया जाता है।

No Slide Found In Slider.

जैसे नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना, घुसपैठ को रोकना, धर्मांतरण को रोकना, समाज में देशभक्ति की भावना जागृत करना आदि संगठन का मुख्य लक्ष्य है।

वहीं समाज को स्वावलंबी बनाने की दिशा में सेवा कार्यों का विस्तार करना, समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाना, शिक्षा को बल देना, सफाई के बारे लोगों को प्रेरित करना, ब्लड डोनेशन कैंप लगाना आदि विषयों पर संगठन का कार्य जारी है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार झा की अध्यक्षता में संगठन 2 अक्टूबर 2017 से भारत के सभी राज्यों में समाजसेवी कार्य कर रहा है और इसके अलावा 20 से अधिक देशों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

No Slide Found In Slider.

प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संजीव चौहान, पंकज शर्मा, विवेक सूद और दिनेश पिरटा सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। महामंत्री सुशील कुमार, सचिव सुरेश चंद सोनी, नरेश चंदेल, विजय चौहान प्रवक्ता कुश भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव भडियार, मीडिया प्रभारी जतिन चौहान, जतिंदर राणा, पवन पिरटा को चुना गया और पारस जैन, सतीश शर्मा को प्रचार- प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। निशा ठाकुर, सुनीता राठौड़, मोनिका चौहान, विनय शर्मा, विनोद शर्मा, संदीप जोशी, मनजीत सिंह, विक्रमजीत, सुरेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह काली दास संगठन में बतौर सदस्य सम्मिलित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close