विविध

संत निरंकारी सत्संग भवन ठियोग में आज संयोजक स्तरीय महिला संत समागम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 3.51.44 PM

इस महिला संत समागम में शिमला संयोजक एरिया की विभिन्न ब्रांचों,चम्बी , चोपाल, तातल, गुम्मा, अणु,सुन्नी, दुर्गापुर, जुन्गा , शिमला व ठियोग से लगभग 250-300 बहनों ने भाग लिया तथा निराकार प्रभु परमात्मा का

WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.10 PM
WhatsApp Image 2026-05-07 at 3.50.21 PM
WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.38.45 PM
  1. गुणगान किया और सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम की अध्यक्षता गुम्मा ब्रांच की मुखी एवं ज्ञान प्रचारक संत आदरणीय बहन रोशनी टेमटा जी ने की जिन्होंने अपने प्रवचनों में फ़रमाया कि मनुष्य जन्म बहुत ही दुर्लभ है तथा इसका परम उद्देश्य वक्त के सतगुरु से निराकार प्रभु परमात्मा का ज्ञान प्राप्त करके यशोगान व भक्ति करना और जन्म मरण के बंधनों से छुटकारा पाकर मोक्ष प्राप्त करना है। यदि यह कार्य मनुष्य ने सांसों के रहते नहीं किया तो अंत समय पछताने के सिवाय कुछ भी हाथ नहीं आएगा तथा यह मनुष्य जन्म व्यर्थ ही चला जाएगा। इस अवसर पर कई जिज्ञासु बहनों ने निराकार प्रभु परमात्मा का ब्रह्म ज्ञान भी प्राप्त करके अपना मनुष्य जन्म सफल किया।
Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close