विविध

हैरानी : एसएसए से जेई सबस्टेशन, हेल्पर पावर हाउस से इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर हाइड्रो मैकेनिक से फिटर, लाइनमैन से फोरमैन की पदोन्नति फाइल मुख्यमंत्री के कार्यालय में धूल फांकती रही

मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है कि अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी वायदे के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की अतिशीघ्र घोषणा की जाए

No Slide Found In Slider.

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कापटा ने  प्रेस को जारी बयान में कहा कि बड़े खेद से कहना पड़ रहा है कि लगभग 4 महीने पहले एस.एस.ए से जेई सबस्टेशन, हेल्पर पावर हाउस से इलेक्ट्रीशियन, हेल्पर हाइड्रो मैकेनिक से फिटर, लाइनमैन से फोरमैन की पदोन्नति फाइल मुख्यमंत्री के कार्यालय में धूल फांकती रही। लेकिन अंतोगत्वा हिमाचल सरकार से अनुमोदन इस शर्त पर मिला कि विद्युत बोर्ड के पास पदोन्नति के उपरांत इन श्रेणियां के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अगर पर्याप्त पैसा है तब ही उपरोक्त श्रेणी के कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए।
श्री कापटा ने कहा कि हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बर्फबारी की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था को पुनः सुचारू रूप से बहाल करने में फील्ड व तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद तकनीकी कर्मचारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए विद्युत व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने में सफलता हासिल की। फील्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा की तस्दीक कई मर्तबा माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश भी कर चुके हैं।

No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.

लेकिन समर्पित मानव बल के प्रति सरकार का उदासीन रवैया तकनीकी कर्मचारी संघ के समझ से परे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रबंधन वर्ग मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता,अवर सचिव की पदोन्नति के आदेश अनुमोदन के उपरांत नियमित आधार पर धड़ल्ले से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनतकश फील्ड एवं तकनीकी कर्मचारियों के साथ इस तरह का सौतेला व्यवहार विद्युत बोर्ड को किस दिशा की ओर लेकर जाएगा इसकी यह एक बानगी है। चाहे विद्युत बोर्ड में अधर में लटका पुरानी पेंशन बहाली का मामला हो या फिर पदोन्नति संबंधी आदेश जारी करना दिन रात मेहनत करने वाले समर्पित कर्मचारियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करना हैरत का विषय है
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि फेस रिकॉग्निशन मशीन में हाजरी लगाने में फील्ड में व्यावहारिक समस्याएं आएंगी आउटसोर्स आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारीयों को भी कई बाधाएं पेश आएंगी तथा फील्ड में कार्यरत कई पुराने कर्मचारियों को स्मार्टफोन इस्तेमाल करना भी नहीं आता। अतः तकनीकी कर्मचारी संघ बोर्ड प्रबंधन से मांग करता है कि इसे फील्ड में लागू करने से पहले इसमें आने वाली पेचीदगियों को ध्यान में रखा जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की है। कि अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी वायदे के अनुसार पुरानी पेंशन बहाली की अतिशीघ्र घोषणा की जाए।

 

 

Deepika Sharma

Related Articles

Back to top button
Close